सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की बढ़ेगी निगरानी, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने देवलोंद थाना क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Date:

सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की बढ़ेगी निगरानी, पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने देवलोंद थाना क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

शहडोल
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने 25-26 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना देवलोंद अंतर्गत ग्राम सथनी, जनकपुर एवं सुखाड़ का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सोन घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र तथा सोन एवं बनास नदियों के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की दृश्यता और उपस्थिति लगातार बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सतत निगरानी है। कानून व्यवस्था भंग करने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाकाल को अर्पित हुई 2 फीट की राखी! पुजारी परिवार की महिलाओं ने भस्म आरती में निभाई परंपरा

उज्जैन  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कालों के काल बाबा...

विरार-वसई से बोईसर तक बनेगी Mumbai 4.0, एयरपोर्ट-बुलेट ट्रेन और एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्शन

मुंबई मुंबई में आबादी और संसाधनों पर बढ़ते बोझ के...

महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का सहारा, सुवासिनी बोलीं- “रक्षाबंधन पर मिला भाई का उपहार”

रायपुर रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व...