“विकास और जनसेवा हमारी प्राथमिकता, जन-अपेक्षाओं को पूर्ण करना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य ध्येय” : राज्य मंत्री गौर

Date:

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा कि “नागरिकों की अपेक्षाओं को पूर्ण करना तथा उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान निकालना ही जनप्रतिनिधियों की वास्तविक प्रतिबद्धता है।"

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर सोमवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं बुनियादी निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन-जन की सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में अयोध्या एक्सटेंशन कॉलोनी में राजा मेडिकल स्टोर के पास 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क तथा लेक सिटी कॉलोनी की मंदिर वाली गली में 33 लाख रुपये की लागत के सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त भेल नगर स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर परिसर में 6 लाख रुपये की लागत से कल्चरल हॉल निर्माण, मानक विहार में सी-3 फिटनेस क्लब के समीप 10 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली तथा जेपी कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास 6 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भी भूमि – पूजन हुआ।

राज्यमंत्री  गौर ने निर्माण एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों को तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र इन सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जमीन की पैमाइश और सीमांकन की...

बैंकों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Indian Bank का बड़ा फैसला, 3 देशों में खोलेगा ऑफिस; जानें पूरा प्लान

 नई दिल्ली बैंकिंग की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ कस्टमर्स...

‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्राओं को लेकर BJP ने उठाई सुरक्षा की मांग, DGP से की अपील

पठानकोट. पंजाब में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करने और...

मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से अपील- ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘योगी की पाती’...