आलू से बनाएं स्वादिष्ट काठियावाड़ी लसनिया बटाटा, आसान है इसकी रेसिपी

Date:

आलू की सब्जी तो हर घर में बनती है, लेकिन हर बार एक जैसी सब्जी खाकर मन उब जाता है. मगर अक्सर ही ऐसा होता है कि आलू के अलावा कोई सब्जी नहीं होती है, ऐसे में आप काठियावाड़ी लसनिया बटाटा ट्राई कर सकते हैं, अगर आप गुजराती खाने के शौकीन हैं, तो इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.  छोटे-छोटे आलू, भरपूर लहसुन और तीखे मसालों से बनने वाली यह सब्जी स्वाद में इतनी शानदार होती है कि साधारण रोटी या पराठे का स्वाद भी दोगुना कर देती है.

सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. लसनिया बटाटा गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र की पॉपुलर डिश मानी जाती है. काठियावाड़ी खाना अपने तीखे, मसालेदार और लहसुन के भरपूर इस्तेमाल के लिए जाना जाता है. इसी खास स्वाद की झलक लसनिया बटाटा में भी देखने को मिलती है.

रोटी-पराठा के साथ खाएं ये गुजराती सब्जी
‘लसनिया’ शब्द का संबंध लहसुन से है, जबकि ‘बटाटा’ का मतलब आलू होता है. यानी नाम से ही साफ है कि यह आलू और लहसुन से बनने वाली खास गुजराती सब्जी है. गांवों और स्थानीय ढाबों में बनने वाली इस तरह की मसालेदार सब्जियां धीरे-धीरे पूरे गुजरात और फिर देश के दूसरे हिस्सों में भी पॉपुलर हो गईं. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

लसनिया बटाटा बनाने के लिए सामग्री
    500 ग्राम छोटे आलू
    12-15 कलियां लहसुन
    2-3 हरी मिर्च
    2 बड़े चम्मच दही
    2 बड़े चम्मच तेल
    1 छोटा चम्मच जीरा
    ½ छोटा चम्मच राई
    ½ छोटा चम्मच हल्दी
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
    ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
    स्वादानुसार नमक
    थोड़ा पानी
    हरा धनिया सजाने के लिए

घर पर ऐसे बनाएं काठियावाड़ी लसनिया बटाटा

  • सबसे पहले छोटे आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा न गलें. ठंडा होने के बाद इन्हें छील लें और कांटे या चाकू की मदद से हल्का-सा छेद कर दें. इससे मसाला आलू के अंदर तक अच्छी तरह पहुंचेगा.
  • अब लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी या सिलबट्टे पर पीसकर मोटा पेस्ट तैयार कर लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और राई डालें. जब तड़का चटकने लगे, तो इसमें तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का पेस्ट डाल दें.
  • इसे स्लो गैस पर तब तक भूनें, जब तक लहसुन की कच्ची खुशबू कम न हो जाए. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें.
  • मसालों को हल्का-सा भूनें. इसके बाद दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दही फटे नहीं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे.
  • तब इसमें उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और सब्जी को 5 से 7 मिनट स्लो आंच पर पकने दें. आखिर में गरम मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

किसके साथ परोसें?
काठियावाड़ी लसनिया बटाटा को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे, पूरी या बाजरे की रोटी के साथ परोस सकते हैं. इसके साथ छाछ, दही या प्याज परोसने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

प्रो टिप:
अगर आपको असली काठियावाड़ी स्वाद चाहिए, तो लहसुन और लाल मिर्च की मात्रा थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं. हालांकि, तीखापन अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत पर बड़ा फैसला, भाई को नौकरी और ₹21 लाख की आर्थिक सहायता

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर ज्योति...

राजगढ़ में दबिश के दौरान बवाल, यूपी-एमपी पुलिस पर बरसे पत्थर; तीन पुलिसकर्मी घायल

राजगढ़ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले...

हजारीबाग में NHM भर्ती का मौका, ANM-स्टाफ नर्स समेत 37 पदों पर वैकेंसी

 हजारीबाग  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति,...