रानी कमलापति वंदे भारत का बदलेगा लुक, भगवा थीम और MP की समृद्ध विरासत से सजेंगे कोच

Date:

ग्वालियर
 रेलवे की आधुनिक और मेक इन इंडिया की पहचान बन चुकी रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत अब नए भगवा रंग और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों का स्वागत करेगी। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना झांसी में ट्रेन को अत्याधुनिक रोबोटिक पेंटिंग तकनीक से नया प्रीमियम लुक दिया गया है, जिससे इसकी फिनिशिंग पहले से अधिक आकर्षक और टिकाऊ बन गई है। बाहरी स्वरूप में बदलाव के साथ ट्रेन के अंदर भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और यादगार सफर का अनुभव मिलेगा।

यह वंदे भारत  झांसी से भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। विशेष बात ये है कि इस ट्रेन में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन व धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित किया है।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस की खास विशेषताओं में से एक है कि इसके कोच के अंदर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से कोच में प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्र और कलात्मक प्रतिकृति लगाई गई हैं।

कोच में ग्वालियर का ऐतिहासिक किला, खजुराहो के विश्वविख्यात मंदिर, सांची स्तूप, भीमबेटका की प्रागैतिहासिक गुफाएं, कान्हा और बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, ओरछा के ऐतिहासिक स्मारक, भोजपुर मंदिर, महाकाल लोक उज्जैन, पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता, भेड़ाघाट की संगमरमर घाटियां और ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WPL 2027 के लिए तारीखों का ऐलान, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन

नई दिल्ली क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ...

अलवर में निर्दलीयों ने पलटी बाजी, 9 पार्षदों के समर्थन से बीजेपी का आंकड़ा 37 पहुंचा

जयपुर राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत अलवर नगर निगम...

राजस्थान में राजस्व संग्रह में 12.41% की बढ़ोतरी, अगस्त तक ₹57,396 करोड़ प्राप्त

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि चालू वित्तीय...