गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 79 में बनेगी नई सर्विस रोड, यातायात होगा सुगम

Date:

गुरुग्राम
 नए गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 79 में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नई परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है। 4.62 करोड़ रुपये की लागत से 2.4 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

दोनों ओर 1.2-1.2 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड विकसित किए जाएंगे। परियोजना के तहत बनने वाले सर्विस रोड सेक्टरों की आंतरिक सड़कों को सीधे मुख्य कैरिज वे से जोड़ेंगे। इससे स्थानीय निवासियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य सड़क पर अनावश्यक वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात अधिक व्यवस्थित रहेगा।

जलभराव रोकने के लिए बनेगी नई ड्रेन
सर्विस रोड के साथ नया स्टार्म वाटर ड्रेन भी बनाई जाएगी। इस ड्रेन को मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकाला जा सके। इससे मानसून के दौरान सर्विस रोड पर जलभराव नहीं होगा और भारी वर्षा के समय भी यातायात प्रभावित होने की संभावना कम रहेगी।

12 माह में पूरा होगा काम
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि 4.62 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने से सेक्टर-78 और 79 के नियोजित विकास को गति मिलेगी तथा नए गुरुग्राम की सड़क और ड्रेनेज अवसंरचना पहले से अधिक मजबूत होगी।

पीसी मीणा ने कहा कि जीएमडीए आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर लगातार कार्य कर रहा है। इस तरह की परियोजनाओं से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और शहर के दीर्घकालिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिता की मृत्यु से कोई अनाथ नहीं, हाई कोर्ट ने वेटेज नियम स्पष्ट किए

चंडीगढ़  हाई कोर्ट ने हरियाणा पुलिस भर्ती में अनाथ अभ्यर्थियों...

आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी पर ईओयू का शिकंजा

पटना  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक...

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल...

किसानों को बड़ी राहत की तैयारी, फसल बीमा नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अधिक पारदर्शी और किसान...