सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Date:

सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल
 नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भोपाल के दस नंबर मार्केट तिराहे पर समस्त व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भोपाल व्यापारी महासंघ ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने विकास के लिए वोट दिया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उनका व्यापार संकट में है। व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई तत्काल बंद करने, मिक्स लैंड यूज लागू करने, नया मास्टर प्लान शीघ्र लागू करने तथा गुजरात की तर्ज पर अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण संबंधी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों को जो समय दिया गया है, वह बेहद कम है। समय सीमा बढ़ाई जाए और मध्यप्रदेश में भी गुजरात मॉडल की तरह व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से नया मास्टर प्लान लागू नहीं होने की सजा व्यापारी क्यों भुगतें।

व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने सरकार से व्यवसायिक लाइसेंस प्राप्त किया, व्यवसायिक दरों पर संपत्ति कर और बिजली बिल का भुगतान किया तथा व्यवसायिक उपयोग के अनुसार स्टांप शुल्क भी जमा किया। इसके बावजूद उनके प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी आजीविका और जीवनभर की पूंजी खतरे में पड़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसान आंदोलन और नीट आंदोलन की तर्ज पर प्रदेशव्यापी व्यापारी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में खाद माफिया पर सख्त कार्रवाई, 68 हजार बोरी खाद जब्त; 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि...

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल...

Amnesty Report: भारत से इजरायल को हथियार और सैन्य उपकरण भेजने का दावा, नई रिपोर्ट से मचा बवाल

 नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को...