Chandigarh News: बैंक अफसर बनकर करती थीं ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा

Date:

चंडीगढ़.

यूटी पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बैंक अधिकारी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देती थीं।

ये महिलाएं ओटीपी, सीवीवी सहित गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन में की गई। 30 जून को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उससे ओटीपी और कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी ले ली गई, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 1.92 लाख रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर दिए गए।

पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में किराये के मकान पर छापा मारकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि एक अन्य साथी उन्हें लोगों का डाटा उपलब्ध कराता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरी पुलिस रिमांड पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कलेक्टर तय करेंगे वार्ड आरक्षण, राजस्थान में निकाय चुनावों का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान में लंबे समय से अटके पड़े नगरीय निकाय...

कांवड़ यात्रा के लिए पंचकूला पुलिस तैयार, सीसीटीवी और नाकों से होगी निगरानी

पंचकूला सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होते ही पंचकूला...

QR कोड और चिप वाली स्मार्ट आरसी से सुरक्षित होगा वाहन डेटा

लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक अगस्त 2026 से वाहनों की...

राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा, 3 लाख से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल...