विद्यार्थियों से संवाद कर अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश

Date:

शहडोल 

शहडोल संभाग की आयुक्त  सुरभी गुप्ता ने शुक्रवार को उमरिया जिले के करकेली विकासखंड स्थित लगभग 41.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्राचार्य कक्ष, कॉन्फ्रेंस रूम, जनरल स्टोर, स्ट्रॉन्ग रूम, कंप्यूटर लैब, फिजिक्स लैब, बायोलॉजी लैब, ई-लाइब्रेरी, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, एनसीसी रूम, बालक एवं बालिका कॉमन रूम तथा विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। आयुक्त श्रीमती सुरभी गुप्ता ने इन सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए उनके संचालन एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की और कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उन्हें मिलना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त कक्षा 12वीं में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पठन-पाठन की व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आयुक्त श्रीमती सुरभी गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ अध्ययन करने, अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने तथा कठिन परिश्रम के बल पर उच्च पदों पर पहुंचकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ श्री अंबिकेश प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता, जनभागीदारी से बने पाँच विश्व रिकॉर्ड

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक ...

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आत्मीय स्वागत से बस्तर का प्रतिनिधिमंडल हुआ अभिभूत

रायपुर महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के आत्मीय स्वागत से बस्तर...

कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता के बाद हर्ष सिंह का स्वर्णिम वार, जूडो में भारत की डबल खुशी

ग्लास्गो ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज...