एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 16 अगस्त आखिरी तारीख तय हुई

Date:

रांची
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य हो गया है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसी को लेकर शनिवार को शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के परिसरों में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में उपभोक्ता आधार कार्ड, गैस उपभोक्ता संख्या और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में अब तक करीब 70 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि शेष 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

गैस एजेंसियों का कहना है कि ई-केवाईसी का उद्देश्य वास्तविक लाभुकों का सत्यापन करना और सब्सिडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। इससे फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और पात्र उपभोक्ताओं तक सरकारी लाभ सीधे पहुंचेगा।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए शनिवार को आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें। इससे भविष्य में गैस रिफिल, सब्सिडी और अन्य सेवाओं के लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG के दो मजदूर आतंकियों के निशाने पर, जम्मू में धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या

रायपुर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमला...

सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की विद्या वाहिनी योजना, छात्राओं को मिलीं साइकिलें

नई दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों...