केल्हारी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम फैसले

Date:

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जीवन दीप समिति (JDS) की बैठक में केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नई डेंटल यूनिट का शुभारंभ किया गया तथा विधायक निधि से शव वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
बैठक में अस्पताल परिसर में मरचुरी स्थापना, 64 KVA डीजी सेट की व्यवस्था, अधूरी बाउंड्री वॉल, किचन शेड व आवास निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए एसी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।
जीवन दीप समिति मद से स्टाफ नर्स और चौकीदार की नियुक्ति तथा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि पर भी सहमति बनी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के और सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए नितिन नवीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

पटना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

मथुरा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल...

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

रायपुर  देश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने...

बिहार में जून महीने में 50.28 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन, ₹70 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

 पटना  बिहार(Bihar News) के बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों...