यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, दो नेताओं पर कार्रवाई

Date:

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़े पैमाने पर फेरबदल और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए अपने समधी (आकाश आनंद के ससुर) अशोक सिद्धार्थ और बीएसपी कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

पार्टी से बाहर करने से पहले मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों का प्रभार वापस ले लिया था. वहीं, रणधीर सिंह बेनीवाल के पास पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारियां थीं.

इन सभी जिम्मेदारियों से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का ऐलान किया गया.

एक्स पर पोस्ट कर किया ऐलान
यूपी में आगामी विधानसभा आम चुनावों की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को तय करने का अधिकार पूरी तरह से उनके पास है. उन्होंने लखनऊ पार्टी कार्यालय में खुद बैठकें कर दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तय/फाइनल कर दिए हैं और आगे भी सभी सीटों पर टिकट वही तय करेंगी.

आकाश आनंद केवल पार्टी के तय किए गए उम्मीदवारों की घोषणा के लिए जनसभाएं कर रहे हैं, जिसका उनके कद को घटाने या बढ़ाने से कोई लेना-देना नहीं है. मायावती ने पार्टी के लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आकाश आनंद के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनाप-शनाप बातों और अफवाहों से सावधान रहें, क्योंकि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. ऐसे सभी शरारती व जातिवादी तत्वों से पार्टी के लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए.
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए यूपी सरकार बनाएगी नई सेवा नियमावली

लखनऊ  यूपी सरकार प्रदेश के 25 हजार निजी माध्यमिक स्कूलों...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने लॉन्च किया ‘चंडीगढ़ फर्स्ट’ अभियान, नए चेहरों पर दांव

चंडीगढ़. आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी...

इंदौर-नाशिक मार्ग पर अवैध बसों का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

इंदौर इंदौर/महाराष्ट्र राज्य को भारी राजस्व की हानि; यात्रियों की...

बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग तेज

मनेंद्रगढ़ बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने, 400 यूनिट...