छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिलों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Date:

रायपुर
  छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं रायपुर थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अंजनेय युनिवर्सिटी नरदहा रायपुर में किया जा रहा है l राज्य से लगभग सभी जिले के खिलाड़ियों द्वारा इस खेल में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना यह दर्शाता है, छत्तीसगढ़ में खेलो के प्रति कितना उत्साह है l

खेल के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अंजनेय युनिवर्सिटी में 1 अगस्त को सभागार में उत्साह के साथ किया गया l उद्घाटन के मुख्य अतिथि  मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आनंद निषाद द्वारा अपनी उपस्थिति दी l रविशंकर विश्व विद्यालय के डिन राजीव चौबे अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया l अध्यक्षता के रूप में अंजनेय युनिवर्सिटी के जनरल डायरेक्टर बी सी जैन जी ने किया l

उद्घाटन भाषण में आनंद निषाद जी ने छत्तीसगढ़ में खेलो अत्यधिक महत्व देने पर जोर दिया ,उनका कहना था राज्य में इस तरह का खेल का आयोजन होते रहना चाहिये इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास होता है, थाई बॉक्सिंग को काफी सराहा l
खेल के प्रति अपने अनुभव भी साझा किया l

रविशंकर विश्व विद्यालय के डिन राजीव चौबे ने पढ़ाई के साथ साथ खेल को महत्व स्थान देने की बात कही l चौबे जी ने अपने अनुभव भी बच्चों के सात शेयर किए l उन्होंने खरगोश एवं कछुए की रोचक कहानी प्रस्तुत कर खेल को कैसे सहभागिता के साथ खेला जा सकता है ,उसका अपने भाषण के माध्यम से खिलाडियों के साथ साझा किए l

200 बच्चों ने खेल में भाग लिया इसमें प्रमुख तौर पर दंतेवाड़ा,कोरबा, दुर्ग, रायपुर कोंडागांव, बिलासपुर जिलों के खिलाडियों ने बढ़चढ़कर खे में हिस्सा लिया l
खेल का समापन का कार्यक्रम 2 अगस्त को अंजनेय युनिवर्सिटी में रायपुर के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल के करकमलों के द्वारा किया जाएगा l बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र माननीय सांसद महोदय के माध्यम से किया जाना है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इस सप्ताह बाजार पर RBI फैसले और वैश्विक तनाव का असर

 नई दिल्ली  स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह भारतीय...

मोदी सरकार ने राज्यों को दिए 1.09 लाख करोड़, बिहार को बड़ा लाभ

पटना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए...

एमसीबी को बड़ी सौगात, 602 करोड़ की नई रेल परियोजना का टेंडर जारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल से नागपुर रोड...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ

रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर...