एमसीबी को बड़ी सौगात, 602 करोड़ की नई रेल परियोजना का टेंडर जारी

Date:

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल से नागपुर रोड तक नई ब्रॉडगेज सिंगल रेल लाइन और बोरीडांड–चिरमिरी लाइन के स्लूइंग कार्य के लिए लगभग ₹601.90 करोड़ की परियोजना का ई-टेंडर जारी किया है। ईपीसी मोड पर बनने वाली इस परियोजना को 730 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

करीब 17.5 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन में बड़े पुल, आरओबी, आरयूबी, वायाडक्ट, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ऑप्टिकल फाइबर, विद्युतीकरण तथा स्टेशन विकास जैसे आधुनिक कार्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि परियोजना से एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, कोयला एवं खनिज परिवहन को गति मिलेगी, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नया बल मिलेगा। लंबे समय से लंबित इस रेल परियोजना के टेंडर जारी होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में कल बसों की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग को लेकर लिया फैसला

राजनांदगांव. बस ऑपरेटरों ने 21 सितंबर से हड़ताल पर जाने...

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

रायपुर एक महिला के लिए अपने नाम संपत्ति होना आर्थिक...

मुख्यमंत्री साय ने लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के...

बालाघाट में उपद्रव के मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद समेत 63 पर केस दर्ज

बालाघाट. पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व...