जीएसटी राजस्व में हरियाणा का दबदबा कायम, राष्ट्रीय औसत से दोगुनी रही वृद्धि

Date:

चंडीगढ़
पिछले साल राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह वृद्धि में देशभर में प्रथम स्थान पर रहे हरियाणा ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में भी पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 5,135 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 4,027 करोड़ रुपये था। इस प्रकार राज्य ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो जुलाई माह के दौरान राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत वृद्धि से दोगुने से भी अधिक है।

इसी प्रकार, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 19,680 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15,055 करोड़ रुपये था। इस दौरान राज्य ने 31 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।

यह वृद्धि देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक रही तथा राष्ट्रीय औसत 17 प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक है। इसके अलावा जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा ने कुल जीएसटी राजस्व संग्रह में भी 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 10 प्रतिशत रही।

एसजीएसटी संग्रह में लगातार बनी यह तेज वृद्धि हरियाणा की मजबूत वित्तीय स्थिति तथा राज्य सरकार द्वारा राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए अपनाए गए प्रभावी और केंद्रित प्रयासों को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पानीपत में पहले सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

पानीपत. सावन मास के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था...

पंजाब ग्रेनेड अटैक का खुलासा: विदेश से लालच देकर दो नाबालिगों से करवाया हमला

बटाला. गुरदासपुर के बटाला में अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर...

FCI AG 3 भर्ती 2026 का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगा बंपर नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले नौजवानों के लिए...

अगस्त का मुफ्त राशन कल से शुरू, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा 35 किलो अनाज

लखनऊ  यूपी में अगस्त महीने के लिए फ्री राशन वितरण...