राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता रजत पदक, डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

Date:

राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता रजत पदक, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फ़ोन पर रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी को बधाई दी, साथ भी उनके परिवार को इस जीत पर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं

राजनांदगांव
 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “कॉमन वेल्थ गेम्स 2026 में हमारे राजनांदगांव की होनहार बेटी और खेलो इंडिया की एथलीट ज्ञानेश्वरी यादव जी ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के प्रत्येक युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस शानदार सफलता पर उन्हें हृदय से बधाई एवं सफलताओं के नव भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। हम सभी को विश्वास है कि आप आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।”

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को फ़ोन पर बधाई देकर उनकी सराहना की और उनके परिजनों को इस सफलता पर अनेकानेक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा संगठन में आज खास आयोजन, CM साय के हाथों जिलाध्यक्षों को मिलेगा कलश

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू...

Udhayanidhi Stalin Arrested: तृषा पर कमेंट के बाद पूर्व डिप्टी CM पर बड़ा एक्शन

चेन्नई  कावेरी जल विवाद को लेकर सीएम विजय थलपति पर...

Jharkhand JPSC-JSSC Scam: देवेंद्र महतो अनशन पर डटे, CID का बड़ा एक्शन; 18 ठिकानों पर छापेमारी

 रांची झारखंड में जेपीएससी और जेएससी की भर्ती परीक्षाओं में...

Punjab Politics: राजा वडिंग की सभा में बवाल, मंच पर चन्नी समर्थक को बुलाकर लगवाया फोन

चंडीगढ़  पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं...