Amritsar Welcome: CWG सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का भव्य स्वागत

Date:

अमृतसर.

राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में रजत पदक डालने वाले अमृतसर के होनहार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह मंगलवार को गुरु नगरी पहुंचे। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों, समर्थकों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने लाल की उपलब्धि पर परिजनों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले लवप्रीत सिंह ने एक बार फिर देश और पंजाब का मान बढ़ाया है। इससे पहले वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, जबकि इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक से वह महज एक किलोग्राम के अंतर से चूक गए। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने उनसे एक किलोग्राम अधिक वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

स्वागत के दौरान लवप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब उनका पूरा ध्यान आगामी एशियाई खेलों पर है, जहां वह स्वर्ण पदक जीतकर देश का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भी भारत के लिए पदक जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है और इसके लिए अधिक मेहनत करेंगे। युवाओं से अपील करते हुए लवप्रीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं। खेल न केवल बेहतर भविष्य बनाते हैं, बल्कि परिवार, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करने का अवसर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जीआरपी इंदौर अंतर्गत 16 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ 4,013 नागरिकों ने बनाई मानव श्रृंखला

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से...

योगी सरकार के अनुपूरक बजट में भूजल जागरूकता के लिए 1.475 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ  योगी सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए...

UP IAS Transfer: 13 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज-गोरखपुर समेत 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन

रायपुर छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र...