UP IAS Transfer: 13 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज-गोरखपुर समेत 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर

Date:

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल के जरिए राज्य सरकार ने चार प्रमुख मंडलों प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर में नए मंडलायुक्तों (कमिश्नरों) की नियुक्ति की है. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और निगमों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। 

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है. इस आदेश के तहत तैनात किए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

चार प्रमुख मंडलों को मिले नए कमिश्नर

प्रशासकीय बदलाव के तहत डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है. वहीं शम्भू कुमार को बरेली मंडल, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल और इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

प्रमुख विभागों में महत्वपूर्ण तैनातियां
सरकार ने सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का नया श्रमायुक्त नियुक्त किया है. प्रकाश बिन्दु को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का MD बनाया गया है। 

प्राधिकरणों और अन्य पदों पर नई नियुक्तियां
पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है. सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव और डॉ. बलकार सिंह को UPSIDA का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।  

इसके अलावा रवीन्द्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और अनिल ढींगड़ा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में आवास आयुक्त बनाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से बदलेगी कनेक्टिविटी, MP-UP के कई शहरों को मिलेगा हाई-स्पीड रूट

जबलपुर  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी...

नंदीग्राम पर टिकी नजरें, शुभेंदु अधिकारी के लिए क्यों अहम है यह सीट?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट का उपचुनाव मुख्यमंत्री शुभेंदु...

ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’, ट्रेड शो में दिखेगी विविधता

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी...

मेडिकल स्टोर्स पर CCTV लगाने की तैयारी, केमिस्ट एसोसिएशन ने जताया विरोध

नई दिल्ली अगर आप अपने घर के पास किसी मेडिकल...