MPESB भर्ती 2026: पटवारी सहित 2106 पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा डेट चेक करें

Date:

भोपाल 

मध्य प्रदेश प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह 2, उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी समेत कई पदों भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 अगस्त से स्टार्ट हो गई है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2026 निर्धारित है।

ग्रुप 2 व सब ग्रुप 4 के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी ने MP CPCT एग्जाम पास किया हो। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 560 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 310 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
    एमपीईएसबी भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

    वेबसाइट के होम पेज पर " Online Form – Group-2 Sub Group -4 Combined Recruitment Test – 2026 Start From – 04/08/2026 " पर क्लिक करें।
    अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
    रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस डेट में होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत 29 सितंबर 2026 से की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:50 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:50 बजे से सायं 5 बजे तक करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को प्रातः 8 से 9 के बीच एवं दूसरी पाली के उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

अनुपूरक बजट 2026-27 में विकास परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा घुमंतु एवं अर्धघुमंतु...