Punjab Weather Update: दो दिन बारिश की चेतावनी, तापमान में गिरावट; पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बरसात

Date:

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने 5 और 6 अगस्त के लिए दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

लुधियाना और पठानकोट में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 143 मिमी वर्षा पटियाला में हुई। श्री आनंदपुर साहिब में 58 मिमी, होशियारपुर के सालेरन में 53.5 मिमी, शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखड़ी में 43.3 मिमी और बरनाला में 38.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बठिंडा 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम 5:30 बजे तक शहर में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

6 अगस्त तक बारिश, फिर मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। 7 अगस्त से भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगेगा। वहीं, 8 से 10 अगस्त के बीच केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में बढ़े जन-औषधि केंद्र, सस्ती दवाओं से मरीजों को बड़ी राहत मिली

 पटना  यद्यपि सरकार ऐसा कोई आंकड़ा संग्रहित नहीं कर रही,...

चुनाव आयोग ने दिल्ली में मतदाता सत्यापन और ड्राफ्ट सूची की तारीखें बढ़ाईं

नई दिल्ली अगर आपने अभी तक अपने वोटर रिकॉर्ड की...

कुकर में बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला, 10 मिनट में तैयार होगी गुजराती डिश

ढोकला एक ऐसा लोकप्रिय गुजराती नाश्ता है जिसे बच्चे...

लॉकअप 2 फिनाले आज, श्रेया और शिवांगी में विनर बनने की टक्कर

लॉकअप 2 का फिनाले बुधवार को है और आज...