मतदाता सूची में गलती मिलने पर आज से दर्ज करा सकेंगे दावा और आपत्ति

Date:

 रांची
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बुधवार, पांच अगस्त को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता बीएलओ से सूची में नाम और विवरण की जानकारी भी ले सकेंगे।

एएसडीडी सूची भी होगी जारी
मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्रों पर एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें ऐसे मतदाताओं की जानकारी होगी जो अनुपस्थित हैं, दूसरे स्थान पर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज होने की आशंका है। मतदाता इस सूची को भी देख सकेंगे और किसी तरह की आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी दे सकेंगे।

गलती मिले तो दावा-आपत्ति करें
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांचें।

नाम, पता, उम्र, लिंग या अन्य जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले उसमें सुधार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बारिश के बाद रेगिस्तान में खुंभी की बहार, 500 रुपये किलो बिक रही

बीकानेर  मरुस्थल में बारिश की फुहार खेतों में हरियाली लाने...

59 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा नहीं हुई, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामे...

किसानों के लिए सुरक्षा कवच बनी फसल बीमा योजना, राजस्थान में 18 हजार करोड़ के दावे भुगतान

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री...