Indore Raid: मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर कार्रवाई, 110% अधिक संपत्ति मिली

Date:

इंदौर 

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल (MYH) में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की।

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी। जांच में बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ।

छानबीन सुबह 8 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक चली। कार्रवाई पूरी करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आवश्यक दस्तावेज लेकर लौट गई। तलाशी के दौरान टीम ने घर से करीब 1 लाख रुपए नकद जब्त किए। इसके अलावा संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम रिकॉर्ड भी जांच के लिए जब्त किए गए।

 इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा गया है। इसमें करोड़ों की संपत्ति मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है।प्राप्त जानकारी अनुसार मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा। इसमें करोड़ों की संपत्ति के मामले मिलने की जानकारी मिली है।

आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है
राकेश गोरखे के पास ⁠आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है। इसमें वृंदावन गार्डन में तीन मंजिला मकान मिला है। वहीं संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, ⁠साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी प्रॉपर्टी मिली है।

पासपोर्ट मिला, थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि
मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने गोरखे के इंदौर स्थित कई ठिकानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है।

कार्रवाई के दौरान राकेश गोरखे के घर से पासपोर्ट भी मिला है। इससे थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि हुई है, लेकिन इस यात्रा के लिए विभाग से अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।

कई चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है
इस दौरान कई चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। मकान, फ्लैट होने की भी जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है और जांच-पड़ताल कर और भी संपत्ति होने का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ युवक गिरफ्तार
इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजय नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विजय नगर टीआइ सीके पटेल के अनुसार पुलिस के अनुसार सोमवार रात रेगुलर आब्जर्वेशन पाइंट (रोप) पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईरान में बिना हिजाब महिलाओं ने लगाई दौड़, वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा तेज

तेहरान  ईरान में कानून के तहत हिजाब पहनना अनिवार्य है।...

जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से बदलेगी कनेक्टिविटी, MP-UP के कई शहरों को मिलेगा हाई-स्पीड रूट

जबलपुर  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी...

नंदीग्राम पर टिकी नजरें, शुभेंदु अधिकारी के लिए क्यों अहम है यह सीट?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट का उपचुनाव मुख्यमंत्री शुभेंदु...