भारतीय बैडमिंटन जोड़ी का उलटफेर, 42 मिनट में छठी वरीय टीम को दी मात

Date:

कोरिया
 कृष्ण प्रसाद गारगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति राय ने चेलोमपोन चेरोनकितामोर्न और वोरापोल थोंग्सा एनगा की थाईलैंड की छठी वरीय जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए मंगलवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली जोड़ी को सिर्फ 42 मिनट में 21-16 21-18 से हराया।

कृष्ण प्रसाद और पृथ्वी अगले दौर में जुनसुके कुबो और जिया हाओ होविन वोंग की सिंगापुर की जोड़ी तथा यंग ह्युक किम और तेइ योंग शिन की कोरिया की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। अच्युतादित्य राव डोडावारप्पु और अर्जुन रेड्डी पोचाना की भारत की एक अन्य पुरुष डबल्स टीम को कोरिया के सोल ग्यु चोई और मलेशिया के वी शेम गोह की जोड़ी के विरुद्ध एकतरफा मुकाबले में 3-21 10-21 से हार झेलनी पड़ी।

प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की भारत की महिला डबल्स टीम को भी रिरिना हिरामोतो और कोकोना इशिकावा की जापान की दूसरी वरीय जोड़ी के विरुद्ध 15-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स क्वालीफायर के पहले दौर में भारत के तुषार सुवीर ने कनाडा शौर्य गुलाइया को 21-15 21-12 से हराया लेकिन अगले दौर में जापान के शोगो ओगावा के विरुद्ध 10-21 17-21 से हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डैश और बॉडी कैमरों से लैस होंगी डायल-112 गाड़ियां, बढ़ेगी सुरक्षा

पटना  बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक...

पेपर लीक पर लगेगी लगाम! UPPSC और UPSSSC की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेगी योगी सरकार

लखनऊ योगी सरकार भर्ती परीक्षाओं को और फुलप्रुफ बनाने व...

योगी सरकार का फैसला, एक लाख होमगार्डों और आश्रितों को इलाज राहत

लखनऊ  अनुपूरक बजट में सरकार ने होमगार्ड स्वयं सेवकों को...

Bombay High Court का बड़ा फैसला, नितिन गडकरी से जुड़े इथेनॉल विवादित कंटेंट को हटाने के आदेश

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (05 अगस्त) को केंद्रीय...