रांची बनेगा मेडिकल टूरिज्म हब, मेडिको सिटी प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

Date:

 रांची
रांची में स्थापित होने वाली मेडिको सिटी के लिए 2,84,17,24,900 रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। कैबिनेट की होने वाली अगली बैठक में इस पर स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह परियोजना झारखंड को देश के प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और झारखंड में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश के कई प्रतिष्ठित अस्पताल समूहों के साथ सकारात्मक वार्ता चल रही है। सभी अस्पताल समूहों ने झारखंड में निवेश और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने में रुचि दिखाई है।

उनके अनुसार, अपोलो हास्पिटल्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, मैक्स हेल्थकेयर, मेडांता-द मेडिसिटी, नारायणा हेल्थ, मणिपाल हॉस्पिटल्स, यशोदा हॉस्पिटल्स (हैदराबाद), केआईएमएस हॉस्पिटल्स, ग्लोबल हॉस्पिटल्स (चेन्नई), कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल (मुंबई) तथा अन्य प्रतिष्ठित अस्पताल समूहों को मेडिको सिटी में अपने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उनके अनुसार, इन अस्पताल समूहों के साथ जल्द ही एमओयू किए जाएंगे, ताकि झारखंड में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो साइंस, किडनी एवं लिवर ट्रांसप्लांट, आर्थोपेडिक्स, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य, नेत्र चिकित्सा सहित सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतिदिन दिलाई जाएगी दो मिनट की नशामुक्ति शपथ

लखनऊ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के आह्वान को...

भारतीय वायुसेना में नया इतिहास, स्क्वॉड्रन लीडर भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर

ग्वालियर  भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो...