मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का प्रथम शिविर 7 अगस्त को बिजुरी में

Date:

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का प्रथम शिविर 7 अगस्त को बिजुरी में

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

अनूपपुर 
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले का प्रथम जन-शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को नगर पालिका परिषद कार्यालय हॉल, बिजुरी में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में नगर पालिका परिषद बिजुरी, जनपद पंचायत कोतमा, तहसील कोतमा, थाना बिजुरी, थाना भालूमाड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण करेंगे। अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगा। अभियान के दौरान जिला एवं अनुविभागीय अधिकारी चिन्हित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, छात्रावास, राशन दुकान, पुलिस थाना सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा अनुविभाग स्तर पर संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शिविर में समय पर उपस्थित रहने, अधिकतम लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान का सफल संचालन करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोपाल में भव्य रूप से मनाया गया “सीएससी दिवस 2026”

भोपाल सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, मध्यप्रदेश द्वारा आज नरोन्हा...

शासकीय आईटीआई भोपाल एवं इंदौर में महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

भोपाल  देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ...

राशन कार्ड महाअभियान तेज, रोज तैयार हो रहे 36 हजार नए कार्ड

 पटना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 13 अगस्त तक...

धमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

रायपुर धमतरी जिले के ग्राम नवागांव की बेटी रेणुका गोस्वामी...