स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने बच्चों के साथ बैठकर देखी पढ़ाई, शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता पर दिए सुझाव

Date:

भोपाल

प्रदेश सरकार के जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल ने निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई का अवलोकन किया। पाठ्य विषयों पर सवाल पूछे और शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

डॉ. गोयल ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने, गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

प्रदेश सरकार द्वारा शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक क्रियान्वयन सुनिश्चित के उद्देश्य से जन विश्वास अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जिलों और गांवों का भ्रमण कर विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, पंचायतों तथा अन्य शासकीय सेवाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही आमजन, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं और सीखने के स्तर में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के प्रदर्शन पर शशि थरूर का तंज, बोले- ‘कॉकरोच जितना भी असरदार नहीं रहा’

मुंबई  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने...

CM डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर की शयन आरती में लिया आशीर्वाद, भक्तिभाव में डूबा उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान महाकालेश्‍वर की शयन आरती में...