17 अगस्त से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, महाकालेश्वर समेत इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन

Date:

लखनऊ
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, और अगस्त में किसी यादगार यात्रा पर निकलने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए आप 9 रात और 10 दिनों में देश के मुख्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

यह खास यात्रा 17 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। इसके साथ ही यात्री द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कर सकेंगे।

मेन स्टेशनों पर रोकने की व्यवस्था
यूपी और एमपी के यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन को गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी और ललितपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

IRCTC ने यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखते हुए इस पैकेज में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणियों का विकल्प दिया है। इसमें ट्रेन टिकट के साथ-साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और local साइटसीइंग के लिए बसों की सुविधा भी शामिल है।

किराए की बात करें तो स्लीपर क्लास के लिए 18,380 रुपये, 3 एसी के लिए 29,570 रुपये और 2 एसी के लिए 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

मिलेगी EMI की सुविधा
बजट को आसान बनाने के लिए IRCTC इस पैकेज पर LTC और आसान EMI की सुविधा भी दे रहा है, जिससे यात्री किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक श्रद्धालु गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC पर्यटन कार्यालय जाकर या फिर IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार को मिला पहला फिश ब्रूड बैंक, 10.92 करोड़ से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

पटना बिहार का पहला मछली प्रजनन बैंक सीतामढ़ी में खुला...

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली एअर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों...

सैटेलाइट रिसर्च ने खोली अरावली की पोल, पहाड़ियों पर सैकड़ों अवैध निर्माण

उदयपुर अरावली पहाड़ियों के संरक्षण का जायजा लेने और स्थानीय...

मानव तस्करी का बढ़ता खतरा, बिहार के 18 जिले हाई रिस्क श्रेणी में शामिल

पटना मानव तस्करी और बच्चों की गुमशुदगी के दृष्टिकोण से...