मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराने पर कार्रवाई, Bilaspur में टास्क कर्मी हटाया

Date:

बिलासपुर.

तोरवा मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है. विवाद बढ़ने के बाद निगम ने टास्क कर्मचारी रेखा सिंह को वहां से हटा दिया है. इस घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्था को लेकर भी निगम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि तोरवा मुक्तिधाम में अब केवल इंसानों का ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद की स्थिति न बने. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था.

उनका कहना था कि मुक्तिधाम मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित है, ऐसे में वहां पालतू पशुओं का अंतिम संस्कार कराना उचित नहीं है. विरोध के बाद स्थानीय लोग तोरवा थाने भी पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान और व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में विकास की रफ्तार, 30 हजार करोड़ के काम मंजूर

लखनऊ विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश के ग्रामीण व...

युवक की हत्या से लुधियाना में तनाव, गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में बस्ती जोधेवाल थाना क्षेत्र के...

Ola-Uber और Rapido के खिलाफ टैक्सी चालकों में रोष, मनमानी पर घेराव की चेतावनी

भोपाल. एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी से...

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान बोले- युवाओं को गुमराह करने की कोशिश हुई

नई दिल्ली नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता...