नाकाबंदी के बावजूद खाद की कालाबाजारी! तिरपाल से ढकी पिकअप में मिले 100 कट्टे DAP

Date:

सवाई माधोपुर
 कृषि विभाग की निगरानी और पुलिस नाकाबंदी के बावजूद जिले से खाद की खेपें मध्यप्रदेश तक पहुंचने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह छाण पुलिस चौकी पर तिरपाल से ढकी एक पिकअप को रोककर जांच की गई। पिकअप में करीब 100 कट्टे डीएपी मिले। कृषि विभाग की जांच में खाद के अवैध रूप से परिवहन और कालाबाजारी किए जाने की बात सामने आई। मामले में पिकअप चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कृषि अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छाण चौकी पर तिरपाल से ढकी पिकअप को रोककर जांच की गई। तलाशी में पिकअप में 100 बैग डीएपी मिले। पूछताछ में चालक देवकीनंदन माली निवासी खंडार ने खाद को मध्यप्रदेश के जावदेश्वर गांव निवासी रामरूप मीणा के यहां ले जाने की जानकारी दी। कृषि विभाग की जांच में यह खाद सवाई माधोपुर शहर स्थित खाद विक्रेता कमलेश की दुकान से खरीदी जाना सामने आया।

कृषि अधिकारी ने मामले की जांच की
सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहायक निदेशक खेमराज मीणा के निर्देशन में कृषि अधिकारी प्रशिक्षण ताराचंद महावर ने मामले की जांच की। जब्त खाद को क्रय-विक्रय सहकारी समिति, छाण के सुपुर्द किया गया। विभाग की ओर से पिकअप चालक देवकीनंदन माली, जावदेश्वर निवासी रामरूप मीणा तथा शहर स्थित खाद विक्रेता कमलेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।

पहले भी पकड़ी जा चुकी खेप
खाद के अवैध परिवहन का यह पहला मामला नहीं है। गत महीने बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को पकड़ा था। इसमें भी करीब 100 कट्टे यूरिया मिले थे। प्रारंभिक जांच में खाद को मध्यप्रदेश के सोईकलां क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा करीब दो-तीन महीने पहले टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र में पकड़ी गई पिकअप में भी अवैध खाद मिली थी। कार्रवाई के बाद मामला कृषि विभाग तक पहुंचा था।

क्या है किसानों का आरोप
कृषि विभाग के कार्यालयों व चौकियों को चकमा देकर निकलने का आरोप किसानों का आरोप है कि खाद से भरी पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तिरपाल से ढककर दिनदहाड़े जिले से बाहर निकलती है। ये वाहन कृषि विभाग कार्यालय के सामने व समीप से गुजरने के साथ पुलिस चौकियों और थानों को चकमा देकर मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचते हैं। किसानों का कहना है कि कुछ खाद की खेपें निवाई, जयपुर और कोटा क्षेत्र से लाकर सवाई माधोपुर के रास्ते मध्यप्रदेश तथा अन्य क्षेत्रों में भेजी जाती है।

महंगे दामों से बढ़ रही खेती की लागत
खाद की कालाबाजारी का सीधा असर किसानों पर पड़ने का आरोप है। किसानों के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने और महंगे दामों पर खरीद करने से खेती की लागत बढ़ रही है। किसान संगठनों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खरीफ फसल की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।

इनका कहना है
छाण चौकी पुलिस ने तिरपाल से ढकी पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही डीएपी खाद की खेप पकड़ी थी। सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब्त खाद को ग्राम सेवा सहकारी समिति के सुपुर्द किया गया है। पिकअप चालक, शहर स्थित दुकान मालिक तथा मध्यप्रदेश के जावदेश्वर निवासी रामरूप के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कराया गया है।
-ताराचंद महावर, कृषि अधिकारी प्रशिक्षण एवं कृषि विस्तार, सवाईमाधोपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुनेत्रा पवार से प्रशांत किशोर की मुलाकात पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई महाराष्ट्र् में एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार और चुनावी रणनीतिकार...

कांवड़ यात्रा एप से जुड़ा फेसबुक, इंस्टा और एक्स, श्रद्धालुओं को मिल रही हर पल की अपडेट

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अब आस्था के साथ...

छत्तीसगढ़ में 24×7 राशन की सुविधा, देश का 5वां अन्नपूर्ति Grain ATM शुरू

रायपुर. प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य...

6 विधेयकों पर चर्चा के लिए पंजाब विधानसभा का सत्र बढ़ाने की मांग, गरमाई सियासत

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र को कुछ और...