JD वेंस ने PM मोदी को किया फोन, बातचीत में रणनीतिक रिश्तों समेत कई अहम मुद्दों पर मंथन

Date:

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच अहम बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया था। हमारे बीच भारत और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने आगे लिखा कि इस बातचीत के दौरान मैंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बेटे के जन्म को लेकर मुबारकबाद भी दी। पीएम मोदी ने जेडी वेंस के पूरे परिवार के शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मक्का समझौते के ऐन बाद
पीएम मोदी के पास जेडी वेंस का यह फोन तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिन बाद आया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच इस समझौते को काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिकी पक्ष ने अभी तक बातचीत का कोई विवरण नहीं दिया है। गौरतलब है कि ईरान ने इस समझौते को एक कागजी आश्वासन भर बताया है। वहीं, उसने दुबई से कहा है कि यह समझौता रक्षा नहीं करेगा।

100 परसेंट टैरिफ वाला बिल भी है टेंशन
बता दें कि अमेरिका में एक बिल पास हुआ है, जिसमें उन देशों पर 100 परसेंट टैरिफ की बात कही गई है जो रूस से तेल खरीदते हैं। इन देशों में भारत और चीन का भी नाम शामिल है। अगर यह बिल अमेरिका के दूसरे सदन में भी पास हो जाता है कि भारत के लिए काफी मुश्किल हो सकती है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या अमेरिका इस प्रावधान को लागू करते हुए भारत के प्रति कोई नरमी दिखाता है या नहीं।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत लगातार चल रही है। यह बातचीत दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस शनिवार को निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप के पति माइकल बोलोस के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों ने कहा था कि अपने प्रवास के दौरान बोलोस कोच्चि और पड़ोसी अलप्पुझा के पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ के 16 धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, राजनाथ सिंह ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा

 लखनऊ रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने 16 धार्मिक स्थलों...

309 निकायों में आरक्षण लॉटरी जल्द, चुनावी दावेदारों की बढ़ेगी सक्रियता और हलचल

जयपुर राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर...

कांवड़ियों को टक्कर मारने वाले वाहन मालिक पर शिकंजा, पंजाब में 12 घंटे में पकड़ा गया; मुआवजे का ऐलान

फतेहगढ़ साहिब. फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार...