अमृत 2.0 के तहत मुंगेर-जमालपुर को बड़ी सौगात, 280 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

Date:

 पटना
 राज्य और केंद्र की सरकार अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के हर जिले-गांव तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में जुटी है।

इसी कड़ी में अब मुंगेर और जमालपुर के लिए 280 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। इन दोनों शहरों में अलग-अलग 17,745 घरों को अब नल से पीने का पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत दोनों शहरों की जलापूर्ति परियोजनाओं को सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज-1 के लिए 177.72 करोड़ रुपये और जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए 102.23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दोनों परियोजनाओं पर कुल 279.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

योजना के तहत क्या होगा?
नगर विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर में परियोजना के तहत 10,540 घरों में नल का जल का कनेक्शन दिया जायेगा। इसके साथ ही 53 एमएलडी क्षमता का नया जलशोधन संयंत्र बनाया जायेगा।

मौजूदा 14 एमएलडी संयंत्र का नवीनीकरण भी होगा। योजना के तहत शहर में छह नए जलमीनार बनाए जाएंगे। जबकि तीन मौजूदा जलमीनारों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पानी की आपूर्ति के लिए करीब 199 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा।

वहीं, जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के तहत 7,205 घरों को नल का जल कनेक्शन मिलेगा। यहां चार नए जलमीनार बनाए जाएंगे। साफ पानी की आपूर्ति के लिए करीब 20.77 किलोमीटर राइजिंग मेन तथा करीब 17.49 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क तैयार किया जाण्गा। परियोजना में जल भंडारण और पंप हाउस से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

इस तरह दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर के कुल 17,745 परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नई पाइपलाइन, जलमीनार और जलशोधन सुविधाओं के विस्तार से शहरी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा और परीक्षा सुधार के लिए चार समितियां गठित

पटना बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई...

अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू

भोपाल  मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में...

मिशन एजुकेशन के स्टेशनरी दान अभियान से जुड़े अग्रवाल

रायपुर आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा...

नुआखाई पर्व के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को न्योता, CG विधायक पुरंदर ने की मुलाकात

रायपुर. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में विधायक पुरंदर मिश्रा...