प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

Date:

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जवाबदेह एवं जनहितैषी प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं जुड़ाव बनाए रखें।

प्रभारी मंत्री  परमार ने शनिवार को पन्ना कलेक्टर कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र भ्रमण कर आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान जन एवं उद्योग संवाद कार्यक्रमों के साथ शासकीय संस्थाओं का भ्रमण भी किया जाएगा।  परमार ने कहा कि अभियान के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराया जाए। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ वितरण सुनिश्चित करने के साथ प्राप्त आवेदनों पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

प्रभारी मंत्री  परमार ने बताया कि वे 14 अगस्त को पन्ना एवं गुनौर विकासखंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों में शामिल होने पुनः पन्ना आएंगे। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का विभागवार अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खाद, बिजली सहित जनसमस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान

प्रभारी मंत्री  परमार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान विशेष रूप से खाद वितरण एवं विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र भ्रमण की पूर्व सूचना स्थानीय नागरिकों को दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा सकें। जनता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाए तथा ग्रामों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के बीच विश्वास कायम कर जनहितैषी प्रशासन का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर मती ऊषा परमार ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नगरीय निकाय एवं विकासखंडवार प्रस्तावित शिविरों की जानकारी एवं रूपरेखा से अवगत कराया।

राष्ट्रीयता की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें

प्रभारी मंत्री  परमार ने 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले 9 दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता एवं राष्ट्र गौरव की भावना के साथ अधिक से अधिक नागरिक अभियान में सहभागी बनें और अपने घरों एवं कार्यालयों में गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। उन्होंने जिले में तिरंगा यात्रा की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने तथा समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। तिरंगे की सहज एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी अभियान के प्रति प्रेरित करने को कहा।  परमार ने कहा कि गांव-गांव तक हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण तैयार किया जाए। तिरंगा यात्राओं में डीजे के स्थान पर स्थानीय बैंड को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

महाराज सागर तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

पन्ना प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री  परमार ने नगर के प्राचीन चंदेलकालीन महाराज सागर तालाब एवं परिसर का भ्रमण कर संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ परिसर में कदम्ब के पौधे भी रोपे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गोद लिए गए महाराज सागर तालाब के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री  परमार ने इसे नगरवासियों के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जल संरचनाओं का संरक्षण पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ हमारी समृद्ध विरासत को संजोने का भी माध्यम है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ अल्प बैठक कर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की तथा सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

नशामुक्ति अभियान एवं पूर्ण विकास कार्यों की भी ली जानकारी

बैठक में प्रभारी मंत्री  परमार ने जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के लोकार्पण की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक  राजेश वर्मा,  बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मती मीना राजे, उपाध्यक्ष  संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मती मीना पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मती निवेदिता नायडू, वन मंडलाधिकारी दक्षिण  अनुपम शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  उमराव सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर अन्नपूर्णा खाद भंडार सील

रायपुर किसानों को रासायनिक उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने...

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

रायपुर आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति...

जरूरतमंदों के अपने पक्के घर का सपना हो रहा साकार, कवर्धा के 25 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को...

मां का दूध शिशु के लिए सबसे उत्तम आहार, स्तनपान को बढ़ावा देने प्रशासन की पहल

रायपुर विश्व स्तनपान सप्ताह : सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के...