सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, ₹1,52,200 के पार पहुंचा गोल्ड; चांदी भी चमकी

Date:

मुंबई 

 सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (10 अगस्त) को घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 426 रुपए की बढ़त के साथ 1,52,246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 2365 रुपए का उछाल आया, एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,33,831 रुपए पर है। इंटरनेशन मार्केट में सोना लाल निशान और चांदी हरे निशान पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत 
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विदेशी बाजारों में आई तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्क असर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद चांदी की कीमत 2,34,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सावन के दूसरे सोमवार पर दिल्ली-NCR में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से बढ़ेगी चहल-पहल

नई दिल्ली  सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के मौके...

हर जिले में बनेगा मॉडल संस्कृति महाविद्यालय, सुपर-100 में अब 500 होनहारों का होगा चयन

हिसार  कालेज में आने से पहले बेटियां पढ़ाई से ड्राप...

घर पर बनाएं होटल जैसी पतली और मुलायम रुमाली रोटी, तवे पर ऐसे करें तैयार

रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है और...

Rajgarh Car Accident: नाले के तेज बहाव में बही कार, 6 की मौत; 2 लापता, 3 लोगों का रेस्क्यू

 राजगढ़  देवास जिले के सतवास के 11 लोग ओमनी कार...