39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

Date:

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन वो मां बनना चाहती हैं. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली ने अपनी इस विश का खुलासा किया है. मां बनने को लेकर वो देवी से मन्नत भी मांग चुकी हैं. अब बस फैमिली से बात करने की देरी है.

आम्रपाली की पूरी होगी मन्नत
रियलिटी शो में आम्रपाली ने इस फैसले को लेकर घरवालों से बात करने की ठानी है. इससे पहले वो अपने करीबी दोस्त निरहुआ संग दिल की बात कहती हैं. आम्रपाली ने बताया कि घरवालों से बात करने से पहले उन्हें घबराहट हो रही है. वो उनके रिएक्शन को लेकर परेशान हैं. लेकिन वो शांति से बात करेंगी. निरहुआ ने एक्ट्रेस को समझाया कि उनकी फैमिली ओपन माइंडेड हैं. उनके पेरेंट्स उन्हें समझते हैं. वो बेटी की मां बनने की चाहत को भी समझेंगे.

पेरेंट्स का कैसा है रिएक्शन?
आने वाले एपिसोड में आम्रपाली ने बहुत सारी हिम्मत लेकर पेरेंट्स, बहन और जीजू से मां बनने के फैसले पर बात की. प्रोमो में एक्ट्रेस ने कहा- मैं फिलहाल शादी नहीं करना चाहती हूं. उनके पापा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा- हम लोग अब बूढ़े हो गए हैं. जवाब में आम्रपाली ने कहा- मैं अभी के लिए शादी नहीं करना चाहती हूं, लेकिन मैं मां बनना चाहती हूं. ये बात सुनकर आम्रपाली के परिवार के होश उड़ जाते हैं. उनकी बहन चौंक जाती है. एक्ट्रेस के पिता ने कहा- सोचो दुनिया क्या बोलेगी, समाज भी देखना पड़ता है ना.

घरवालों का ऐसा रिएक्शन देख आम्रपाली की आंखें भर आती हैं. वो रोने लगती हैं. फैमिली वाले भी आम्रपाली के डिसीजन से हैरान होकर वहां से चले जाते हैं. पेरेंट्स का शुरुआती रिएक्शन पॉजिटिव नहीं था. ऐसे में बड़ा सवाल ये है क्या आम्रपाली बच्चे के लिए परिवार को मना पाएंगी? इसका भी शो में खुलासा हो ही जाएगा.

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनका नाम भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव संग जुड़ता है. दोनों की नजदीकियां लाइमलाइट में रहती है. हालांकि रोमांस की खबरों से इतर निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं. निरहुआ शादीशुदा और 3 बच्चों के पिता हैं. उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार

रायपुर प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के...

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी...

राजस्थान OBC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चार जातियों के पास 78% सरकारी नौकरियां

जयपुर राजस्थान में आगामी स्थानीय निकायों और पंचायती राज चुनावों...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त से शुरू होगी संपत्ति कर की एकमुश्त समाधान योजना

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। योगी...