प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर CM डॉ. यादव का बधाई संदेश

Date:

प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासियों की आशा के प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास के साथ आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया से गांव-गरीब तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हुई है। अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। राष्ट्र प्रथम की भावना से GYAN मंत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान तक, सीमाओं की सुरक्षा से नक्सल व आतंक मुक्त भारत के निर्णायक परिणाम तक, भारत ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज भारत वैश्विक मंचों पर निर्णायक नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भारत को विश्वास, विकास व वैभव के प्रतीक के रूप में देख रही है।

'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री मोदी का इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Public Holiday: बुधवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर...

Bank Strike: लगातार 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने का खतरा, ग्राहकों को पहले से करना होगा इंतजाम

नई दिल्ली बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त संस्था यानी...

पंजाब विधानसभा चुनाव में स्विंग वोटर्स का गेम! AAP के लिए बढ़ी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

चंडीगढ़  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में चुनावी चौसर...

2229 पद और 2.90 लाख दावेदार! पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा 22 सितंबर से, जानें पूरा शेड्यूल

भोपाल  मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे...