दुर्लभ पेड़ों को बचाने पंजाब सरकार का बड़ा कदम, मोहाली में तैयार होगा संरक्षण केंद्र

Date:

जीरकपुर/मोहाली.

पंजाब की दुर्लभ और संकटग्रस्त वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण के लिए जीरकपुर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गाजीपुर रोड पर सुखना चो के निकट गाजीपुर अर्बन फॉरेस्ट में एक्स-सिटू कंजर्वेशन रिपॉजिटरी का निर्माण किया जा रहा है।

यह केंद्र पंजाब जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से ग्रीन प्लैनेट सोसायटी द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 50 महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों का संरक्षण और रोपण किया जाएगा। पंजाब जैव विविधता बोर्ड के डाॅ. गुरहरमिंदर सिंह ने बताया कि यह रिपाॅजिटरी जैव विविधता के संरक्षण और अनुसंधान में महत्वपूर्ण साबित होगी। भविष्य में इसे राष्ट्रीय स्तर के लर्निंग एवं जैव विविधता संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। यहां विद्यार्थी और शोधार्थी स्थानीय वनस्पतियों के महत्व को समझ सकेंगे। प्रत्येक पौधे के साथ सूचना पट्ट और क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिससे संबंधित प्रजातियों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे लोग पौधों के वैज्ञानिक और पर्यावरणीय महत्व को समझ सकेंगे।

ग्रीन प्लैनेट सोसायटी के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज ने बताया कि गाजीपुर अर्बन फारेस्ट को संरक्षण, अनुसंधान और पर्यावरण शिक्षा के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक 25 एकड़ में 25 हजार पेड़ लगाए जा चुके हैं। 2031 तक इसे 112 एकड़ के सघन शहरी वन विकसित करने का लक्ष्य है। संरक्षण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रजातियों को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘लाडो लक्ष्मी योजना’ में बड़ा बदलाव, ₹1.80 लाख तक सालाना आय वाली महिलाओं को भी मिलेंगे ₹2,100

रेवाड़ी. हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अब...

MP पुलिस में बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 9,662 पदों पर होगी नियुक्ति; SISF की 3 नई बटालियन बनेंगी

भोपाल   मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का...

ईरान के हमलों से ट्रंप को भारी नुकसान, 20 अमेरिकी बेस प्रभावित; 42 विमान गंवाए

वाशिंगटन फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका और इजरायल ने...

Air India AI 2379 हादसे में नया एंगल, सेंसर की गलत चेतावनी से पायलट के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली  एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2379) की जांच...