योगी सरकार की स्कूटी योजना में बड़ा फैसला, कम छात्राओं वाले कोर्स में भी मिलेगी एक स्कूटी

Date:

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में छात्राओं को स्कूटी की सौगात के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। योगी कैबिनेट की हरी झंडी और बजट का आवंटन पहले ही हो गया है। अब अधिकारी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से लिस्ट मंगाकर उसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे पाठ्यक्रम जिसमें बहुत कम छात्राएं हैं, उसमें भी कम से कम एक मेधावी छात्रा को स्कूटी जरूर दी जाएगी। विभिन्न पाठयक्रमों में टॉप पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी मिलेगी। कुछ पाठ्यक्रमों में टॉप पांच प्रतिशत निकालने पर एक से कम संख्या आ रही है। ऐसे में कम से कम एक छात्रा को स्कूटी देने का फैसला हुआ है।

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से इन छात्राओं की मांगी जानकारी
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों से मेधावी छात्राओं के संबंध में जानकारी मांगी गई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक पास करने वाली मेधावी छात्राओं के परीक्षा परिणाम सहित जानकारी, शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक द्वितीय वर्ष पास करने वाली वह छात्राएं, जिनके 80 प्रतिशत से अधिक अंक हैं या आठ से अधिक सीजीपीए (क्यूमेलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज) है।

वहीं 2025-26 में स्नातक द्वितीय वर्ष 85 प्रतिशत अंक या फिर 8.5 सीजीपीए व इससे अधिक पाने वाली मेधावी छात्राओं और इससे भी अधिक अंक प्रतिशत पाने वाली मेधावी छात्राओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। पोर्टल पर रिजल्ट को अपलोड कर उसकी टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया है और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से डाटा लेकर उसका सत्यापन भी किया जाएगा।

तो 80 प्रतिशत से कम पर भी मिलेगी स्कूटी
बैचलर आफ वोकेशनल व फाइन आर्ट्स सहित कई कोर्स ऐसे हैं, जिसमें टॉप पांच मेधावी छात्राओं की संख्या एक से कम आ रही है। ऐसे में अब कम से कम एक मेधावी छात्रा को स्कूटी मिलेगी। ऐसे कोर्स जिसमें 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाली टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं की संख्या एक से कम आ रही है तो भी उसमें किसी न किसी एक सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को स्कूटी देने की तैयारी है।

जल्द सौगात की तैयारी
फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय व कॉलेजों से आंकड़े मंगवाने के साथ-साथ कम छात्र संख्या वाले कोर्स और मानक के अनुसार अंक प्रतिशत न होने पर उस कोर्स की मेधावी छात्रा को राहत देने पर मंथन कर रहा है। इससे उन्हें भी मुफ्त स्कूटी मिल सके। फिलहाल मेधावी छात्राओं को जल्द इसका तोहफा देने की तैयारी है।

50 हजार मेधावी छात्राओं को देने की तैयारी
विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में टॉप पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। न्यूनतम 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाली छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है। करीब 400 करोड़ रुपये का बजट उच्च शिक्षा विभाग के पास है। ऐसे में पहले चरण में ही 50 हजार छात्राओं को स्कूटी मिल सकती है। आगे और मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए जरूरत के अनुसार बजट बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांवड़ यात्रा के बाद यूपी पुलिस में तबादले, कई जिलों के कप्तान भी बदलेंगे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द बड़े फेरबदल...

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा फेरबदल, 183 RAS अफसर बदले

जयपुर राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले...

फिरोजपुर में खालिस्तानी नारे लिखकर 15 अगस्त के बहिष्कार की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजपुर. 15 अगस्त को फिरोजपुर में होने वाले राज्य स्तरीय...

छत्तीसगढ़ में खेतों पर भू-माफिया का कब्जा! प्लॉटिंग के लिए काटे जा रहे खेत, फसलें हो रहीं बर्बाद

धमतरी. जिले के ग्राम पोटियाडीह में कथित अवैध प्लाटिंग के...