मोहाली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ताकत, सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट

Date:

मोहाली.

मोहाली में गंभीर रूप से घायल और क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई या जीएमसीएच-32 रेफर करने की जरूरत कम होगी। फेज-6 स्थित डाॅ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाएगी।

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (पीएचएससी) की ओर से यूनिट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका निर्माण पूरा किया जाना है। यूनिट के लिए मेडिकल काॅलेज के पास बने क्वार्टर वाली जगह को चिन्हित किया गया है। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन को इस संबंध में पत्र भी भेजा जा चुका है। यूनिट में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर क्रिटिकल केयर मिल सकेगी।

आईसीयू और एचडीयू समेत कई सुविधाएं
प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट में आइसीयू, एचडीयू, आइसोलेशन वार्ड और आइसोलेशन रूम के साथ डायलिसिस की सुविधा भी होगी। इसके अलावा इमरजेंसी, आपरेशन थिएटर और पाइंट ऑफ केयर लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। बच्चों के लिए भी अलग बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्तमान में मोहाली के सरकारी अस्पतालों में समर्पित क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा सीमित है। गंभीर मरीजों को कई बार पीजीआई चंडीगढ़ और जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ता है। नई यूनिट शुरू होने के बाद ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

23 जिलों में तैयार होंगी यूनिट
क्रिटिकल केयर यूनिट का विस्तार केवल मोहाली तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजाब के सभी 23 जिलों में एक-एक सिविल अस्पताल में ऐसी यूनिट स्थापित करने की योजना है। कई जिलों में इसका काम शुरू भी हो चुका है।

सुविधा     क्षमता     विवरण
क्षमता        50 बेड     –
आईसीयू     10 बेड     इनमें 2 पीडियाट्रिक बेड
एचडीयू        6 बेड     इनमें 2 पीडियाट्रिक बेड
आइसोलेशन  24 बेड     –
वार्ड
इमरजेंसी      5 बेड     ट्राइएज सहित
डायलिसिस    2 बेड     –
ऑपरेशन     2     –
थिएटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में ‘मराठा’ पर कसा शिकंजा, 17 केस दर्ज होने के बाद NSA के तहत 3 महीने की जेल

दुर्ग. पुराने और वर्तमान आपराधिक रिकॉर्ड को डिजिटल और अद्यतन...

कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, बड़ा कारोबार भी! जानें कैसे दौड़ता है हजारों करोड़ का बाजार

कांवड़ यात्राः आस्था से अर्थव्यवस्था तक मेरठ योगी सरकार के धार्मिक...

भोपाल-विदिशा 4-लेन मार्ग निर्माण के लिए 1,757 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

भोपाल मेट्रो-पोलिटिन क्षेत्र विकास के लिए मंत्रि-परिषद की ठोस...

झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद पर CM सोरेन का बड़ा बयान, लखनऊ की कंपनी और बाहरी लोगों पर लगाए आरोप

रांची झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के...