ऑपरेशन मुस्कान : मध्याप्रदेश पुलिस ने 10 दिनों में 13 नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया

Date:

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी एवं उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की सहायता, मोबाइल एवं टावर लोकेशन तथा लगातार किए गए मैदानी प्रयासों के माध्यम से प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश तक पहुंचकर नाबालिगों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता प्राप्त की।

कटनी पुलिस — महाराष्ट्र एवं गुजरात तक पहुंचकर 03 नाबालिग बालिकाओं को खोजा

कटनी पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में कुल 03 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया। थाना एन.के.जे. पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मुंबई (महाराष्ट्र) से साइबर सेल की सहायता एवं टावर लोकेशन के आधार पर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना बरही पुलिस ने अपहृत बालिका को मोरवी, गुजरात से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह से लापता नाबालिग बालिका को ग्वारीघाट, जबलपुर से सकुशल दस्तयाब किया।

देवास पुलिस — 05 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया

देवास पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत विभिन्न प्रकरणों में 05 अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। इनमें विगत 24 घंटे में 02 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया। इसके अतिरिक्त 01 अपहृत नाबालिग बालिका को जिला इंदौर से, 01 बालिका को बड़वाह, जिला खरगोन से तथा 01 नाबालिग बालिका को अकोदिया, जिला शाजापुर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सिंगरौली-पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 16 वर्षीय बालिका को सुरक्षित वापस लाया

सिंगरौली पुलिस के थाना बरगवां पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं त्वरित कार्रवाई के आधार पर गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को अनपरा, उत्तर प्रदेश से सकुशल दस्तयाब कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया।

राजगढ़-पुलिस ने 72 घंटे में गुजरात से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया

पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 02 नाबालिगों को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। थाना कोतवाली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को महज 72 घंटे में अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल दस्तयाब कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना लीमाचौहान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया।

सीहोर — भैरूंदा पुलिस ने तत्परता से गुमशुदा बालिका को खोजा

जिले की थाना भैरूंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

गुना- इंदौर से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया

जिले के थाना मधुसूदनगढ़ पुलिस ने गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी के लिए जारी सतत प्रयासों के तहत थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को इंदौर से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। “ऑपरेशन मुस्कान” के माध्यम से पुलिस टीमें तकनीकी एवं साइबर संसाधनों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल 12 अगस्त 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष आज धन लाभ होने की संभावना है। स्ट्रेस से...

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ग्वालियर में करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त...

विगत 5 दिनों में 83 लाख रूपये से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त

भोपाल मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध...