पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अफसरों के ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

Date:

चंडीगढ़ 

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग की आईएएस शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां तुरंत संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आईएएस अधिकारी वरुण रूजम वर्तमान में परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव हैं। उन्हें परिवहन विभाग के साथ खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और नशा विरोधी अभियान की नोडल अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब उन्हें अपने मौजूदा प्रभार के साथ निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) के मुख्य प्रशासक के साथ नगर निगम जालंधर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह निकास कुमार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस अधिकारी निकास कुमार को नगर निगम जालंधर के कमिश्नर पद से हटाकर अपर सचिव, सामान्य राज्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों के लिए बना खास ‘स्मार्ट बूट’, सांपों से बचाएगा पैर और खतरा मिलते ही करेगा अलर्ट

चंडीगढ़. खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों, बागान कर्मियों...

मृत लोगों के जॉब कार्ड से मनरेगा भुगतान का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

मृत लोगों के जॉब कार्ड से मनरेगा भुगतान का...

बस्तर में आज गूंजेगा तिरंगे का जयघोष, 12 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज...