तरनतारन में मुठभेड़ से मचा हड़कंप, पुलिस और बदमाशों के बीच चली कई गोलियां

Date:

तरन तारन.

सरहाली कलां में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक PX-5 पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से चार मामले दर्ज हैं और वह कई फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने थाना सरहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बलूचिस्तान में BLA का तांडव तेज, पाकिस्तानी सेना के कथित मुखबिरों पर हमले से बढ़ी चिंता

बलूचिस्तान  बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान प्रांत को अब किस...

15 अगस्त को हांसी में CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण, मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़. चंडीगढ़. स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में होने वाले जिला...

Punjab में कल आएगी SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 20 लाख से ज्यादा नामों पर असर; तुरंत करें चेक

चंडीगढ़. चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चुनाव विभाग द्वारा...

जतमई-घटारानी में सक्रिय थी नागपुर की चोर गैंग, 7 महिलाएं पकड़ी गईं; कार से होती थी रेकी

गरियाबंद/महासमुंद. सावन में जतमई, घटारानी, राजिम धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...