15 अगस्त को हांसी में CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण, मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

Date:

चंडीगढ़.

चंडीगढ़. स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में होने वाले जिला स्तरीय समारोहों के लिए ध्वजारोहण करने वाले गणमान्य लोगों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए ध्वजारोहण करेंगे।

सरकार की सूची के मुताबिक फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, गुरुग्राम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, हिसार में सांसद नवीन जिंदल, जींद में सांसद संजय भाटिया और कुरुक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, भिवानी में सांसद सुभाष बराला और चरखी दादरी में सांसद रेखा शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।
दूसरी ओर पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह तिरंगा फहराएंगे।

उपमंडल स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय
स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार ने उपमंडल स्तर पर भी ध्वजारोहण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज, समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना और गोहाना में विधायक देवेंद्र कादियान ध्वजारोहण करेंगे।

कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा
पंचकूला के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं कालका उपमंडल में विधायक शक्ति रानी शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनगणना ड्यूटी के बदले अवकाश और पदोन्नति की मांग, सर्व शिक्षक संघ ने DEO को दिया मांग पत्र

गरियाबंद. सर्व शिक्षक संघ जिला गरियाबंद ने शिक्षकों की विभिन्न...

जेवर एयरपोर्ट: यूपी के गौरव का अपमान न करिए अखिलेश

बहुत पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर लिखित एक निबंध...

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत यूथ कनेक्ट”

ग्वालियर माय भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त...

ट्रंप को क्यों बदलना पड़ा विमान? ईरान के खतरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा खुलासा

वाशिंगटन तुर्की में अमेरिकी राष्ट्रपति की जान को खतरा था...