देवास में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, उप मुख्यमंत्री देवड़ा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Date:

भोपाल 

देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  जगदीश देवड़ा नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री  जगदीश देवड़ा नेतृत्व में सावन की फुहार और देशभक्ति गीतों की धुन के बीच जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिक तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मंत तुकोजीराव पॅवार स्टेडियम से शुरू होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, सुपर मार्केट, जवाहर चौक, मंडी धर्मशाला से भोपाल चौराहा होते हुए मंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आकर समाप्त हुई।

प्रभारी मंत्री  देवड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हाथों में जब भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलते हैं, तो हर नागरिक को गर्व होता है। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में इसी देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसमें जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रभारी मंत्री  देवड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि आज हम सभी को उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना चाहिए। आज उन्हीं की शहादत और वीरता के कारण हमारा देश सुरक्षित है और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

प्रभारी मंत्री  देवड़ा ने नागरिकों से अपील की कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा लहराएं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी कृतज्ञता और एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उपमुख्यमंत्री  देवड़ा ने मंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे अधिक से अधिक पौध-रोपण कर उनका संरक्षण भी करें।तिरंगा यात्रा में देवास विधायक मती गायत्री राजे पवार भी शामिल थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हर घर तिरंगा यात्रा में नहीं पहुंचे 13 शिक्षक, राष्ट्रगान के अपमान का भी आरोप

पटना तिरंगा यात्रा में नहीं जाना और राष्ट्रगान का अपमान...

15 अगस्त से बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक,...

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की कसौटी पर परखे जाएंगे CBSE स्कूल, 30 सितंबर तक आवेदन

अंबाला  सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) अब देशभर के...

राजस्थान में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 200 पेज के विधेयक पर कैबिनेट की मुहर का इंतजार

 जयपुर  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने...