स्वतंत्रता दिवस को लेकर CG में तैयारियां तेज, समारोह की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में

Date:

रायपुर.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे।

समारोह से पहले आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

17 टोलियां परेड में होंगी शामिल
इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। इनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां सलामी देंगी। खास बात यह है कि इस बार बिहार पुलिस की टोली भी परेड का हिस्सा बनेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी कदमताल करेगी। परेड में नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी शामिल रहेंगी। सभी टुकड़ियां फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक परेड का अभ्यास कर रही हैं।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे आकर्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी। वहीं घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी समारोह में मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण होगी।

IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे परेड की कमान
स्वतंत्रता दिवस परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे। वहीं निशांत कुमार कुर्रे परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निभाएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी टुकड़ियां परेड की बारीकियों और निर्धारित क्रम का अभ्यास कर रही हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ समारोह स्थल की अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह भव्य, व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NCR में डीजल ऑटो पर सख्ती, अलवर के 583 ऑटो 31 दिसंबर तक होंगे बाहर

अलवर एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने...

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास

भोपाल  एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की...

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

*वाराणसी  बीमारी जब दरवाजे पर दस्तक देती है, तो सिर्फ...

किसान कल्याण के लिए गौपालन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक : उद्यानिकी मंत्री कुशवाह

भोपाल  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण...