विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता से करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Date:

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुषेण योजना के विस्तार का प्रस्ताव शीघ्र अग्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के विस्तार से प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी तथा नागरिकों को उनके निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति, मानव संसाधन की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक मानव संसाधन की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  मनोज पुष्प सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर की मौजूदगी में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

भोपाल  भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाया...

दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई, 27 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

रायपुर 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता...

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

रायपुर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा  रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता

रायपुर  भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली...