शराब तस्करी पर सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों पर भी होगी एफआईआर

Date:

पटना
बिहार में शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच सम्राट चौधरी सरकार और सख्त हो गई है। राज्य में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिस ब्रांड की शराब जब्त की जाएगी, उसे बनाने वाली कंपनी पर भी केस किया जाएगा। इस संबंध में मद्य निषेध अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून में किसी तरह का संशोधन नहीं होने वाला है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में यदि किसी कंपनी की विदेशी शराब जब्त होती है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उस कंपनी के मालिक को मुकदमे में घसीटा जाएगा। मदन सहनी ने कहा कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में पटना में शराब की खेप पकड़ी गई थी, उसमें कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई।

पटना स्थित जदयू कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान मदन सहनी ने कहा कि शराब की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शराबबंदी कानून की समीक्षा की जरूरत नहीं

बिहार में शराबबंदी कानून पर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने साफ किया है कि इसमें किसी तरह के बदलाव या समीक्षा की अभी जरूरत नहीं है। मद्य निषेध मंत्री के अनुसार, विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। पिछले महीने ही समीक्षा की गई।

जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता करते मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतर ढंग से इसे लागू किया था। इसमें पूरे बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखा गया। उनकी मंशा थी कि परिवार में रहने वाली महिलाओं, दलित, आदिवासी और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों का भला हो सके। मंत्री ने दावा किया कि सरकार को इसमें बहुत हद तक सफलता भी मिली है।

मदन सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिहाड़ी कमाने वाले लोग पहले अपनी कमाई का आधा से ज्यादा हिस्सा नशे में खर्च कर देते थे। वे घर खाली हाथ लौटते थे। शराबबंदी कानून लागू होने के बाद ऐसे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

शराब जब्ती में तेजी आई- मंत्री
उन्होंने दावा किया कि अवैध शराब की जब्ती के काम में लगातार तेजी आ रही है। पिछली बार के मुकाबले इस साल ज्यादा मात्रा में शराब जब्त की गई। सूखे नशे के खिलाफ भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं...

हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् और भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस की थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

रायपुर स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पियों को किया राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार...

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर की मौजूदगी में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

भोपाल  भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाया...