पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार; ASI सस्पेंड

Date:

फतेहगढ़ साहिब.

फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार आरोपित को दोबारा 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ASI जगरूप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

मामला मंडी गोबिंदगढ़ के मोहल्ला शाम नगर का है। पुलिस के अनुसार विकास नगर निवासी पवन कुमार को मोहल्ला शाम नगर स्थित एक घर में चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित को थाने लेकर पहुंची, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया।

लापरवाही पर हुई कार्रवाई
आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही हिरासत से भागने के संबंध में आरोपित के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पवन कुमार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अमलोह बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई जगरूप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, गुरुग्राम में बढ़ेंगे उच्च शिक्षा के विकल्प

चंडीगढ़  गुरुग्राम में एक और निजी विश्वविद्यालय खुलेगा। कैबिनेट ने...

शादी के वादे से जुड़े केस में अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

नई दिल्ली बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल...

48 करोड़ के रेलवे टेंडर में घूसखोरी, CBI ने दो रेलकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा

 बीकानेर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राजस्थान के बीकानेर में...

सरकारी स्कूलों में बढ़ेगा नेटबॉल का क्रेज, चंडीगढ़ में खेल कोर्ट बनाने को समझौता

चंडीगढ़. सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने और...