CM मोहन यादव बोले- खेल-खेल में गणित को बनाया जा सकता है आसान और रोचक, छात्रों के लिए दिया खास संदेश

Date:

गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने ग्राम बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उदघाटन किया

 बोरलाय
गणित केवल कठिन सवालों और बड़ी-बड़ी संख्याओं का नाम नहीं है। गणित हमारे चारों ओर है, घड़ी में समय देखने से लेकर बाजार में सामान खरीदने तक। यदि हम गणित को खेल, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखें, तो यह बहुत आसान और मजेदार बन सकता है। शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरलाय स्कूल की बालिकाओं से मैथ्स पार्क में बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने भी उत्सुकता के साथ बनाए गए हर मॉडल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक के विद्यालय में 6.27 लाख रुपए की राशि से बच्चों में गणित के प्रति जागरूकता एवं खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से एक मैथ्स पार्क बनाया गया है। जिसमें बीज गणित, अंक गणित एवं त्रिकोणमिति के कुल 19 मॉडल बनाए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने आईआईएसईआर भोपाल के विस्तारित परिसर ‘अत्रि’ का किया शिलान्यास

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि प्रधानमंत्री ...

जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सुरखी में एक...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

रायपुर  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ के राजापारा सेक्टर...

जगदलपुर और दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु लगेंगे वृहद शिविर

रायपुर बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप...