हर घर तिरंगा अभियान में उमंग-उल्लास से सहभागिता का किया आह्वान

Date:

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन ही सुशासन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करे। प्रभारी मंत्री  परमार ने शुक्रवार को पन्ना जिले के प्रवास के दौरान देवेन्द्रनगर एवं पहाड़ीखेरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया।

उमंग-उल्लास से हर घर फहराएं तिरंगा

प्रभारी मंत्री  परमार ने देवेन्द्रनगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। वर्षा के बीच भी बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। देशभक्ति गीतों और बैंड की धुनों के बीच निकली यात्रा ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

87.38 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित नगर परिषद भवन का लोकार्पण

प्रभारी मंत्री  परमार ने देवेन्द्रनगर में 87 लाख 38 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन का विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सुगम एवं सुलभ शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी केंद्र बने। उन्होंने भवन के कक्षों एवं परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

प्रभारी मंत्री  परमार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का विभाजन केवल भू-भाग का विभाजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए भी गहरी पीड़ा का विषय था। प्रत्येक नागरिक के मन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।

भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा को मिलेगा और विस्तार

प्रभारी मंत्री  परमार ने देवेन्द्रनगर स्थित संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं फर्नीचर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

प्रभारी मंत्री  परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से मध्यप्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, शौर्य एवं पराक्रम के गौरवशाली इतिहास को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री  परमार ने कार्यक्रम में कन्या पूजन कर उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा संस्कृत महाविद्यालय की पत्रिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जनता का अभियान

प्रभारी मंत्री  परमार ने पन्ना विकासखंड के पहाड़ीखेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में पहुंचकर ग्रामीणजनों से प्रत्यक्ष संवाद किया तथा विभागवार प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के आवेदन लंबित न रहें तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। तत्काल निराकरण योग्य मामलों का तुरंत समाधान और शेष पात्र आवेदनों पर 15 दिवस के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी मंत्री  परमार ने शिविर में नामांतरण, पात्रता पर्ची, प्रधानमंत्री आवास, समग्र आईडी, नवीन गैस कनेक्शन, बीपीएल में नाम जोड़ने, जाति प्रमाण-पत्र तथा अधिक बिजली बिल सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी मंत्री  परमार ने खराब ट्रांसफार्मरों एवं बिजली संबंधी शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर अभियान स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान केवल आवेदन लेने का अभियान नहीं, बल्कि रुके हुए कार्यों को पूर्ण कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प है।

प्रभारी मंत्री  परमार ने ग्रामीणजनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता करने, तिरंगा सेल्फी साझा करने तथा ‘मां के नाम एक पेड़’ लगाने का आह्वान किया। शिविर में हितलाभ वितरण के साथ पौधे भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  मीना राजे, उपाध्यक्ष  संतोष यादव,  बृजेन्द्र मिश्रा, कलेक्टर म ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ  उमराव सिंह मरावी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

अयोध्या रामनगरी में श्रद्धालुओं का महाकुंभ माना जाने वाला...

विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम लोगों के लिए बना प्रेरणा और ज्ञान का केन्द्र

रायपुर विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम लोगों के लिए बना प्रेरणा...

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

गोरखपुर  गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के पावन पर्व के...

रायगढ़ में सोनार समाज के सामुदायिक भवन का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी ने आज...