आगरा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेज, राजा मंडी-कालिंदी विहार समेत कई इलाकों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

Date:

आगरा

आगरा मेट्रो का विस्तार तेज हो गया है. आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 का सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक विस्तार हो रहा है. वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा, जिसमें 14 स्टेशन बनेंगे. कॉरिडोर 1 में ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक 6 किमी का हिस्सा मार्च 2024 से चालू है. मनकामेश्वर से आगे सिकंदरा तिराहा तक लगभग 8.25 किमी टनलिंग, ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में है. मनकामेश्वर से आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज के अंडरग्राउंड और आईएसबीटी स्टेशन एलिवेटेड है. मेट्रो स्टेशनों का निर्माण और सिग्नलिंग, ऑपरेटिंग सिस्टम का ट्रायल हो चुका है। 

आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 की ब्लू लाइन
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 की ब्लू लाइन आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रही है. इसकी 15.4 किमी एलिवेटेड लाइन में कुल 14 स्टेशन हैं. इसका पहला चरण आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है. इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्टरेट और आगरा कॉलेज स्टेशन होंगे. पिलर निर्माण से लेकर ट्रैक बिछाने तक ज्यादातर काम हो चुका है. स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट और बाकी का निर्माण कार्य चल रहा है.आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के पहले चरण में ट्रायल रन के बाद जल्द परिचालन शुरू होगा। 

आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक कॉरिडोर 2
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 का दूसरा चरण आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक बनेगा. इसमें भगवान टॉकीज, संजय प्लेस, सुल्तानगंज पुलिया, कालिंदी विहार मुख्य स्टेशन होंगे. इसके स्टेशनों और यमुना नदी के पास खंबों का निर्माण चल रहा है. कॉरिडोर-2 पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 रखा गया है। 

यमुना नदी पर एक स्पेशल मेट्रो पुल
यमुना रिवर ब्रिज कॉरिडोर-2 के लिए यमुना नदी पर एक स्पेशल मेट्रो पुल बन रहा है. ट्रेनों के रखरखाव के लिए मॉल रोड में डिपो बन रहा है.सुरक्षा और धरोहरों की सुंदरता बनाए रखने के लिए थर्ड रेल पावर सप्लाई सिस्टम बिछाया जा रहा है, ताकि  ताज महल, आगरा फोर्ट की खूबसूरती को निहारने में कोई अड़चन न आए. यमुना रिवर मेट्रो ब्रिज में कॉरिडोर-2 को ट्रांस यमुना इलाके में कालिंदी विहार तक ले जाने के लिए यमुना नदी पर एक विशेष कैंटिलीवर मेट्रो ब्रिज तैयार हो रहा है। 

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट अभी कहां तक
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के मुताबिक, अभी आगरा मेट्रो ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक चल रही है. यह 6 किलोमीटर लंबा प्रायोरिटी रूट मार्च 2024 में खोला गया था.मनकामेश्वर स्टेशन से आगे आईएसबीटी (ISBT) तक दूसरे चरण का स्पीड ट्रॉयल हो रहा है. इस सेक्शन के चालू होते ही इसमें 5 नए स्टेशन जुड़ जाएंगे। 

अभी ये स्टेशन चालू

1. ताज ईस्ट गेट: एलिवेटेड
2. कैप्टन शुभम गुप्ता (फतेहाबाद रोड): एलिवेटेड
3. ताज महल: अंडरग्राउंड
4. आगरा किला: अंडरग्राउंड
5. मनकामेश्वर: अंडरग्राउंड
6. बसई: एलिवेटेड
ये स्टेशन जल्द शुरू होंगे

एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज
राजा की मंडी
आरबीएस कॉलेज
आईएसबीटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gwalior News: नशे में कार चला रहे ड्राइवर ने 8 लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

ग्वालियर. शनिवार रात को ग्वालियर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र...

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM साय का बड़ा कदम, ₹5 करोड़ की सहायता राशि सौंपी

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस...

भारत से टकराव ने खोली पाकिस्तान की पोल! परमाणु हथियारों की धमकी पर उठे सवाल

नई दिल्ली  मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच...

यूपी में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ  प्रदेश में पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से...