असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM साय का बड़ा कदम, ₹5 करोड़ की सहायता राशि सौंपी

Date:

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दूध-पनीर में हानिकारक रसायन मिला तो खैर नहीं, यूपी सरकार ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बाद अब...

16 रुपये में 16 मिनट की खरीदारी ने मचाया बवाल, कानपुर की मार्केट में उमड़ी हजारों की भीड़

कपनुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्थडे की खुशी में...

तिरंगे की शान में भाव-विभोर हुआ मनेंद्रगढ़, वीर शहीदों के बलिदान को नमन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मनेंद्रगढ़ का आमाखेरवा...